‘एक पाती अलवर के नाम’ | 13.10.2025

13/10/2025

BLOG

Read in English | Read in Hindi

यह पत्र आपको आज ब्राज़ील से लिख रहा हूँ। ब्राज़ील में COP30 प्रेसीडेंसी द्वारा आयोजित Pre-COP30 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आया हूँ। यहाँ COP30 की सफलता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशों के बीच सहमति बनाने पर चर्चा होगी।

ब्राज़ील से मैं साउथ अफ्रीका जाऊँगा जहाँ G20 देशों के मंत्रियों के बीच चर्चा होगी।

ब्राज़ील से आपको यह बताते बहुत ख़ुशी का अनुभव कर रहा हूँ कि अलवर सांसद खेल उत्सव (ASKU) के पंजीकरण की जो प्रक्रिया 29 अगस्त, यानी राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन, शुरू हुई थी वो 10 अक्टूबर को पूरी हुई। इन 45 दिनों में पूरे अलवर लोकसभा क्षेत्र ने जिसमें तमाम खेल संघ, स्कूल, कॉलेज और गांव शामिल हैं, ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रिकॉर्ड संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाये। हमारे 55,000 युवा खिलाड़ी ASKU में भाग लेने के लिए कमर कास चुके हैं।

इस महीने की 29, 30, 31 को ASKU के प्रथम चरण में विधानसभा स्तर पर खेलों का आयोजन होगा। मैं आपको यह भी बताना चाहता हूँ कि इन खेलों की तैयारी 8 विधानसभा के 11 मैदानों में शुरू हो चुकी है। हम खेलों के सफल आयोजन के साथ-साथ इस बात पर भी ध्यान दे रहे हैं कि मैदान इतने तैयार हों की हमारे खिलाड़ी बच्चों को कोई चोट भी न आये। 29 अक्टूबर को मैं ग्राउंड पर आप सभी के साथ खेलों में जुड़ूँगा।

क्रिकेट के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। जो युवा क्रिकेट में अपना पंजीकरण कराना चाहते हैं वो https://asku.ticketroot.com/ पर पंजीकरण करा सकते हैं। अगर आपको पंजीकरण से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो आप मेरे ऑफिस के नंबर +91 9119130230 पर कॉल करके वो जानकारी ले सकते हैं।

आप सभी को पता है बीते सप्ताह अलवर डेयरी को एक नया चेयरमैन मिला। IIT-कानपूर से पढ़े नितिन सांगवान का युवा जोश और तकनीकी ज्ञान अलवर डेयरी को आधुनिक बनाने में कारगर साबित होगा। मेरा संकल्प है कि अलवर डेयरी से जुड़े किसानों की आय में वृद्धि होनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में 'श्वेत क्रांति 2.0' की शुरुआत हुई है। इस 'श्वेत क्रांति 2.0' का उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से महिलाओं के रोज़गार के अवसर पैदा करना। अलवर डेयरी से भ्रष्टाचार मिटाना और किसानों, विशेषकर महिलाओं, की आय बढ़ाना मेरा संकल्प है।

मुझे एक और जानकारी आपसे साझा करते हुए खुशी हो रही है। 'गिव अप' अभियान के अंतर्गत अलवर में अब तक 1 लाख 9 हजार से अधिक अपात्र लोगों ने स्वप्रेरणा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ दिया है। गिव अप अभियान के तहत सरकारी कार्मिक, आयकर दाता, एक लाख से अधिक वार्षिक आय, चार पहिया निजी वाहन वाले अपात्र श्रेणी के अपात्र खाद्य सुरक्षा लाभार्थी स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा सूची से 31 अक्टूबर तक अपना नाम हटवा सकते हैं। ऐसा करने से आप उन लोगों की मदद कर पायेंगे जो सच में ज़रूरतमंद हैं।

मैं इस पत्र के माध्यम से आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहता हूँ। आज, यानी 13 अक्टूबर, को आईटीआई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कम्पनियां भाग लेंगी। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले में डिप्लोमा एवं आईटीआई के फिल्टर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, वेल्डर, टूल एंड डाई मेकर, वेल्डर, कारपेंटर ट्रेड के 18 से 25 आयुवर्ग के 10वीं, 12वीं, स्नातक योग्यताधारी इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का उद्देश्य देश के युवाओं को कॉर्पोरेट्स में जमीनी प्रशिक्षण के अधिक अवसरों से जोड़ना और रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है।

दोस्तों दीपावली के साथ की कई अन्य त्यौहार पास ही हैं। यह उत्सव एक अवसर होते हैं खुशियाँ मनाने। भारतीय अपने त्योहारों पर अनेकों प्रकार की वस्तुएँ खरीदते हैं कभी अपने लिए तो कभी अपने परिवारजनों के लिए तो कभी अपने प्रियजनों के लिए। इस अवसर पर मेरा आपसे एक अनुरोध है। आज देश विकसित भारत बनने का हौसला लिए आगे बढ़ रहा है। लेकिन इस हौसले का आधार आत्मनिर्भरता है और आत्मनिर्भरता का आधार स्वदेशी है।

हम जो खरीदें उसमें भारत की मिट्टी की सुगंध हो यह अवश्य सुनिश्चित करें। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा: स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ।

आपका अपना

भूपेंद्र यादव